WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Latest News Yojana/Scheme

Rajasthan Tarbandi Yojana 2022 राजस्थान तारबंदी योजना 2022 : यहाँ से करें आवेदन

Rajasthan Tarbandi Yojana 2022 राजस्थान तारबंदी योजना 2022 : यहाँ से करें आवेदन राजस्थान के किसानों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम था तारबंदी योजना है। तारबंदी शब्द से तो पता चलता ही होगा, कि इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत के चारों तरफ तारबंदी करने के लिए सरकार वित्तीय सहायता राशि प्रदान करेगी। इस योजना के तहत किसानों को अपने खेत में तारबंदी करने के कुल खर्च का 50% खर्च सरकार देगी। छोटे किसानों के पास पैसे के अभाव के कारण, वे अपने खेतों में तारबंदी नहीं कर पाते हैं, जिस कारण से उनके फसलों की क्षति होती है। इसीलिए राजस्थान सरकार में या बड़ा कदम उठाते हुए अपने इस नई योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 50% खर्चा देने से किसान अपने खेत में तार लगाकर और अपने खेत के चारों तरफ बाड़ लगाकर फसल को आवारा पशुओं से सुरक्षित रख सके।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2022

Rajasthan Tarbandi Yojana 2022 Apply

Rajasthan Tarbandi Yojana के तहत अधिकतम 4000 रनिंग मीटर लंबाई तक अधिकतम एक किसान को ₹40,000 का अनुदान राशि दिया जा रहा है। जिसमें तीनों किसानों को कुल मिलाकर ₹1,20,000 या लागत मूल्य का 50% अनुदान की राशि का भुगतान किया जाएगा। 400 मीटर से कम तार होने प्रोरेटा बेसिस के आधार पर अनुदान दिया जाएगा। ध्यान रहे इस योजना का लाभ पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। कृषि विभाग के दिशा निर्देशानुसार कार्य पूर्ण करने वाले किसानों को कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले अनुदान की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2022

राजस्थान तारबंदी योजना का मुख्य उद्देश्य आवारा पशुओं से किसानों के खेतों में फसलों की क्षति होने से बचाना है, जिससे फसल की पैदावार अच्छी हो सके। खेतों में तारबंदी करने से आवारा पशुओं व अन्य जानवरों के द्वारा फसल की छाती की जा सकती है, इस कारण से इस योजना की शुरुआत की गई है। देखा गया है कि छोटे किसान जिनके पास अधिक संपत्ति नहीं होती है, वे तारबंदी के अभाव के कारण अपने खेतों में कम रुचि रखने लगे हैं। लेकिन वैसे किसानों को इस योजना से मिलने वाले लाभ के कारण, अब वे खेती करने में भी रुचि रख पाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 8 करोड़ 49 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता राशि देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए न्यूनतम ₹3,96,000 तक की राशि उपलब्ध होगी।

Documents Required Rajasthan Tarbandi Yojana 2022

योजना का लाभ लेने के लिए नवीनतम जमाबंदी की नकल, नक्शा ट्रेस, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, ऑनलाइन आवेदन पत्र की मूल प्रति, सभी दस्तावेज हस्ताक्षर युक्त होने चाहिए.

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जमीन की जमाबंदी

How To Apply Online For Rajasthan Tarbandi Yojana 2022

Rajasthan Tarbandi Yojana Online Apply Kaise Karen आइए जानते हैं –

  • इसके लिए सर्वप्रथम लाभार्थी को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।
  • इसके बाद वहां पर राजस्थान तारबंदी योजना का एक आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसे Download करें और उसमें पूछी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह से भरकर SUBMIT करना है।
  • इस प्रकार से आप राजस्थान तारबंदी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ का फायदा उठा सकते हैं।
  • इसके अलावा अपने नजदीकी ई-मित्र की सहायता से इस योजना के लिए Online फॉर्म भर सकते हैं।

How To Apply Offline Form Rajasthan Tarbandi Yojana 2022

Tarbandi Yojana Offline Form Kaise Bhare आइए जानते हैं –

  • इस योजना के लाभ के लिए आपOffline माध्यम में भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जिसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी वसुधा केंद्र में जाकर आवेदन करना होगा।
  • वहां आपको तारबंदी योजना का फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज की फोटो कॉपी संलग्न करनी होगी।
  • साथ में अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा, जिस पर आपको जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • इसीलिए फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर सही से भरें
  • फिर अधिकारियों द्वारा आपकी पात्रता की जांच के बाद ही आपको पैसे दिया जाएंगे।
  • इस योजना की अधिक जानकारी के लिए आप अपनी नजदीकी ई-मित्र केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं एवं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकारी पा सकते है।

राजस्थान तारबंदी योजना के लिए पात्रता

तारबंदी के लिए सभी श्रेणियों के किसानों को शामिल रखा गया है। लेकिन इसमें आवेदन करने के लिए 3 किसानों की समूह एवं 3 हेक्टेयर जमीन का होना जरूरी है। प्रत्येक किसान 400 मीटर रनिंग मीटर की सीमा लागत का 50% अथवा अधिकतम राशि ₹40000 प्रति रनिंग मीटर में अनुदान का भुगतान किया जाएगा।

इसके लाभ के लिए जरूरी पात्रता निम्न हैं –

  • इस योजना का लाभ के लिए आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • साथ ही किसान के पास कम से कम 0.5 हेक्टेयर की कृषि योग्य भूमि होना जरूरी है।
  • इसके तहत 50% चाहता राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी, जो कि वित्तीय राशि किसानों के खाते में ही सीधे भेज दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत ₹40000 तक की वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आप को कम से कम 50% राशि प्रदान करने होंगे।
  • वैसे किसान अगर पहले से वह किसी योजना का लाभ ले रहे हैं तो वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे।

लाभ लेने के लिए क्या करें किसान

  • किसानों को अनुदान की राशि लेने के लिए आधार कार्ड देना होगा
  • किसान के स्वयं के नाम से भू स्वामित्व नहीं होने की स्थिति में किसान के पिता के जीवित होने या मृत्यु के पश्चात नामांतरण के अभाव में यदि आवेदन किसान स्वयं के पक्ष में भू स्वामित्व में नोशनल शेयर धारक का प्रमाण पत्र पटवारी से प्राप्त कर आवेदन कर सकता है। ऐसे किसानों को अनुदान के लिए पात्र माना जाएगा।
  • अनुदान आवेदन के साथ किसान को जमाबंदी की नकल देनी होगी जो कि छह महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • किसानों को ई-मित्र पर जाकर आवेदन पत्र राज किसान साथी पोर्टल पर मय दस्तावेज कराना होगा।

Important  Links

Rajasthan Tarbandi Yojana Online Form Start 30/05/2022
Application Form Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Rajasthan Board 8th Result 2022 Click Here
Join Telegram Group Click Here

FAQ’s Rajasthan Tarbandi Yojana 2022

Rajasthan Tarbandi Yojana 2022 के लिए आवेदन कब से लिए जाएँगे ?

Rajasthan Tarbandi Yojana 2022 के लिए आवेदन 30 मई 2022 से स्वीकार किये जाएँगे.

Rajasthan Tarbandi Yojana 2022 आवेदन कैसे करें ?

इसकी पूरी प्रक्रिया ऊपर के Skt Exam में बताई गई है.

Leave a Comment