WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Business Idea

Bseb 3rd merit list | BSEB इंटर नामांकन की 3rd Merit List जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bseb Inter Admission 3rd Merit List 2020 : बिहार बोर्ड इंटर नामांकन की तीसरी चयन सूची जारी 

Bseb 3rd merit list : आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि बिहार बोर्ड इंटर नामांकन की तीसरी सूची के बारे में। तीसरी सूची जारी होने के बाद इंटर में नामांकन कब और कैसे होगी। क्या-क्या प्रक्रिया है और कौन-कौन से कागजात लगेंगे ? स्पॉट एडमिशन क्या है,इसमें एडमिशन कैसे लिया जाता है,इसके लिए क्या-क्या शर्ते होती है ? जानेंगे पूरी जानकारी हम विस्तार से तो कृपया इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े :

Bseb Inter Admission 3rd Merit List

Bseb 11th Admission 3rd Merit List

Merit List : चयन सूची क्या है ?

Bseb 3rd merit list : जैसा कि हम सभी को पता है कि बिहार बोर्ड से इंटर में नामांकन के लिए हमें ऑनलाइन आवेदन करना होता है जिसके बाद कई तरह की सूची जारी की जाती है उन सूची में छात्रों को दसवीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर आवंटित किया जाता है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दो बार मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया था, प्रथम सूची तथा दूसरी सूची। ज्ञात हो कि अगर प्रथम सूची में आपको आवंटित नहीं किया जाता है तो आप दूसरी सूची का इंतजार कर सकते हैं। अगर दूसरी सूची में भी आपको आवंटित नहीं किया जाता है तो आप तीसरी सूची का इंतजार कर सकते हैं। लेकिन किसी कारणवश तीसरी सूची में भी आपका चयन नहीं होता है तो आपके पास एक आखरी मौका बच जाता है जिसे कहते हैं स्पॉट ऐडमिशन।

Bseb Inter Admission 3rd Merit List 2020

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रथम चयन सूची और दूसरी चयन सूची तो जारी हो गई थी लेकिन 4 सितंबर को तीसरी चयन सूची भी जारी कर दी गई है। अगर आपको प्रथम और दूसरी चयन सूची में आवंटित नहीं किया गया था तो आप तीसरी चयन सूची Ofss के Official Site पे जाकर चेक कर सकते हैं कि आपको आवंटित किया गया है या नहीं ? जान ले कि अगर आपका तीसरी चयन सूची में Selection हो गया है तो आपको 8 सितंबर तक किसी भी हालत में आवंटित स्कूल या कॉलेज में नामांकन लेना होगा नहीं तो वर्तमान सत्र में आपका नाम Ofss System से हटा दिया जाएगा। आपको बता दें कि निर्धारित तिथि से पहले जितना जल्दी हो सके आप नामांकन ले लें क्योंकि हो सकता है कि जिस भी स्कूल या कॉलेज में आप नामांकन लेने वाले हैं अगर आप थोड़ी सी भी देरी किए तो वहां पर सीटें फुल हो सकती है। जैसे कि पटना शहर के सभी स्कूल में Science Stream की सीटें फुल हो चुकी है।बोर्ड का कहना है कि इस बार रविवार को भी नामांकन लेना होगा। नामांकन के लिए छात्रों को इंटीमेशन लेटर और साथ ही साथ अन्य कागजात को लेकर स्कूल या कॉलेज जाना होगा जो कि नीचे निम्नलिखित हैं:-

  • मूल अंक पत्र
  • मूल कैरेक्टर प्रमाण पत्र
  • मूल एसएलसी
  • मूल औपबंधित प्रमाण पत्र

Bseb Inter Spot Admission 2020 : स्पॉट एडमिशन क्या है ?

Bseb 3rd merit list : बोर्ड ने कहा जिनका चयन तीसरी सूची में नहीं हुआ है उन्हें घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि तीसरी सूची में आवंटित छात्रों का नामांकन होने के बाद स्पॉट एडमिशन के बारे में भी बताया जाएगा। स्पॉट एडमिशन क्या है,इसमें एडमिशन कैसे लिया जाता है, क्या क्या प्रक्रिया है और यह कब से होगी इसके बारे में हमलोग अगले पोस्ट में जानेंगे। अगर आपको इंटर नामांकन के बारे में और भी ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके प्रथम और द्वितीय मेरिट लिस्ट वाले दोनों पोस्ट को पढ़ सकते हैं।

               11th Admission 1st Merit List:-यहाँ दबाएँ                                Bseb 11th 2nd Merit List:-यहाँ दबाएँ 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 Comments

Leave a Comment